Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पोखरण परीक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक आर चिदंबरम का निधन

नई दिल्ली: पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले आर. चिदंबरम का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह देश के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि डॉक्टर राजगोपाला चिदंबरम के निधन से गहरा दुःख हुआ है। वो भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वैज्ञानिकों में थे।

Scientist R Chidambaram, who played an important role in Pokhran test, passes away

उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता रहेगा और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करेगा। आर चिदंबरम के निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा है कि वो साल 2002 और 2018 के बीच भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार थे और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उनका खास लगाव था। जयराम रमेश ने लिखा है कि उनसे मिलना और उनकी बातों को सुनना हमेशा गहरी जानकारी देता था। वो अंतिम समय तक बौद्धिक तौर पर बहुत सक्रिय थे। उनके जैसे लोग बहुत दुर्लभ होते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !