Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्काउट गाइड ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्काउट सचिव रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की पदेन जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा के निर्देशन में हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स से पंजीकृत जिले के समस्त विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स द्वारा उनके क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

Scout guide took out rally and gave message of voter awareness in sawai madhopur

 

प्रभारी व जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा गौतम ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली बनाना, पोस्टर निर्माण प्रदर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में मतदान दिवस तक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सतत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !