Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव के कार्य सम्पादन के लिए प्रकोष्ठ प्रभारियों की ली बैठक

आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के कार्य सम्पादन के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक-एक कर सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से आवंटित कार्यों के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक दिश निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यह एक टीम वर्क है। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी पूर्ण समन्वय के साथ एक टीम की तरह कार्य करें।

 

उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठ के कार्मिकों की बैठक लेकर आवश्यक प्रशिक्षण कार्य पूर्ण करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ ही 24, 48 और 72 घंटों की अवधि में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मध्यप्रदेश सीमा से सटे पुलिस थानों, नाकों पर सीसीटीवी के माध्यम से कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को नियमित मॉनीटरिंग करने और शैड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए।

 

District Election Officer held a meeting of cell in-charges to conduct the work of Lok Sabha general elections

 

निर्वाचन व्यय लेखा, निर्देशिका की समीक्षा:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान एवं मतगणना दल गठन व माइक्रो ऑब्जर्वर, नियुक्ति प्रकोष्ठ, मजिस्ट्रेट नियुक्ति एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, लेखा सम्बन्धी कार्य अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय लेखा जांच प्रकोष्ठ, वाहन अधिग्रहण एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ तथा आवश्यक व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, मीडिया व एम.सी.एम.सी. प्रकोष्ठ, निर्वाचन मार्गदर्शिका मुद्रण को लेकर प्रभारियों से चर्चा कर निर्देशित किया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम मलारना डूंगर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह, जिला कोषाधिकारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !