Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मानसून सत्र में एसडीआरएफ ने किए 287 रेस्क्यू ऑपरेशन 

606 इंसानों सहित 115 बेजुबानों को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया मानवता का परिचय

 

जयपुर: मानसून सत्र 2024 के दौरान कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने 287 रेस्क्यू ऑपरेशन कर 606 व्यक्तियों के साथ 115 बेजुबान पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी-नालों में पानी के तेज बहाव में बहे एवं कुओं-बावड़ियों आदि में डूबे 235 व्यक्तियों के श*वों को तलाश करने में सफलता हासिल की है। एसडीआरएफ के कमांडेंट सिसोदिया ने बताया कि राज्य में संभावित वर्षा एवं बाढ़ से होने वाली आपदा की स्थिति में आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद बल की रेंज मुख्यालय पर स्थित आठ कंपनियों की 51 रेस्क्यू टीमों को 31 जिलों में नियोजित किया गया था।

 

 

SDRF conducted 287 rescue operations in monsoon session in rajasthan

 

 

इन रेस्क्यू टीमों द्वारा 25 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक उनके निर्देशन में कुल 287 रेस्क्यू ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। इन रेस्क्यू ऑपरेशंस में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 606 व्यक्तियों को जीवित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही 235 मृ*त व्यक्तियों की शवों को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किए गए। इस सत्र में रेस्क्यू टीमों ने 115 पशुओं को भी जीवित रेस्क्यू कर मानवता का परिचय दिया है।

 

 

 

 

एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों द्वारा मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। ये दो रेस्क्यू ऑपरेशन जो हमेशा याद रहेंगे।

  • बटालियन मुख्यालय गाड़ोता पर तैनात ए कंपनी की रेस्क्यू टीम ए-4 ने 16 अगस्त 2024 को जिला दूदू के थाना फागी अंतर्गत समेलिया गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में फंसे 39 विद्यार्थियों एवं 8 शिक्षकों को जीवित रेस्क्यू किया।

 

  • रिजर्व पुलिस लाइन जिला बारा में तैनात बी कंपनी कोटा की रेस्क्यू टीम बी-4 ने 12 सितंबर 2024 को थाना केलवाड़ा के अंतर्गत भैहिषासुर नदी के तेज बहाव के कारण टापू बने गांव खण्डेला में फंसी प्रसूता,नवजात एक परिजन को जीवित रेस्क्यू किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !