Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बनास नदी में डूबे व्यक्ति का श*व बरामद

सवाई माधोपुर: बुधवार को दोपहर 12ः30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला सवाई माधोपुर से पुलिस थाना बहरावण्डा कलां के अन्तर्गत बनास नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना एसडीआरएफ राजस्थान कन्ट्रोल रूम जयपुर को मिलने पर एसडीआरएफ कन्ट्रोल रूम द्वारा कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2025 में आपदा राहत एवं बचाव हेतु एसडीआरएफ सी कम्पनी भरतपुर की पुलिस थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर में तैनात रेस्क्यू टीम सी-07 के प्रभारी हैडकानि0 अशोक कुमार को अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।

 

SDRF Resuce operation in sawai madhopur

 

 

रेस्क्यू टीम प्रभारी 9 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ दोपहर 1ः40 बजे घटनास्थल पहुंचे। टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट को बताया कि क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के कारण सभी नदी-नाले उफान पर है। ग्राम बरनावडा की रपट को पार करने के दौरान एक व्यक्ति बनास नदी में डूब गया था,  व्यक्ति के श*व की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के लगातार प्रयास किये जा रहे है, किन्तु अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है।

 

 

 

एसडीआरएफ राजस्थान कमाण्डेन्ट ने टीम कमाण्डर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, रम्भो सिंह, राम सिंह, विकास, विजय तथा राजेश ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम के जवानों ने मोटर बोट को तेज गति से चलाकर नदी के पानी को हिलाया। उसके बाद बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। सायं 7ः15 बजे स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार सर्च ऑपरेशन प्रातः तक स्थगित कर दिया गया।

 

 

 

गुरूवार को रेस्क्यू टीम द्वारा बनास नदी में पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने मोटर बोट, बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। अथक परिश्रम तथा कडी मेहनत से टीम को अपरान्ह 3 बजे घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर सफलता प्राप्त हुई। टीम ने बनास नदी में डूबे 35 वर्षीय शंकर पुत्र कल्याण गुर्जर निवासी ग्राम कुतलपुर पुलिस थाना बहरावण्डा कलां तहसील खण्डार जिला सवाई माधोपुर के श*व को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !