Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा

पश्चिम बंगाल (Train Accident) : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नालपुर में आज शनिवार की सुबह सिकंदराबाद-शालीमार वीकली स्पेशल ट्रेन हादसे का शि*कार हो गई है। सिकंदराबाद से शालीमार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है। सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उनमें एक पार्सल वैन और दो अन्य शामिल है।

 

Secundrabad Shalimar SF Express derailed near Nalpur Station

 

 

 

प्रभावित यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारी सभी तरह का प्रबंधन कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 5:31 बजे सिकंदरबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बीच वाले लाइन से डाउन लाइन पर जाते समय पटरी से उतर गई है। किसी बड़ी चोट या हताहत की कोई सूचना नहीं है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

 

हेल्पलाइन नंबर

शालीमार: 6295531471

संतरागाछी: 98312 43655, 89102 61621

खड़गपुर:
63764 ( रेलवे )

पी/टी. 032229-3764

हावड़ा
75950 74714

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !