Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ख्वाजा साहब के 812वें उर्स को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, एटीएस और ईआरटी ने दरगाह क्षेत्र में किया निरीक्षण 

ख्वाजा साहब के 812वें उर्स को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। गत बुधवार को एटीएस और ईआरटी टीम ने ख्वाजा साहब की दरगाह और आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दरगाह और अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी से चर्चा भी की गई। एजेंसियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को दी जाएगी। जिससे कि उर्स में किसी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो। दरअसल, 8 जनवरी को ख्वाजा साहब के 812वें उर्स की अनौपचारिक शुरुआत होगी। इसे लेकर जिला पुलिस व प्रशासन तैयारी में जुटा है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।

 

बुधवार को एटीएस अधिकारी खान मोहम्मद के नेतृत्व में एटीएस और ईआरटी के जवान दरगाह पहुंचे और चप्पे-चप्पे पर निरीक्षण कर दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी के कंट्रोल रूम को भी चेक किया गया। इसके साथ ही एटीएस और ईआरटी के जवानों के द्वारा दरगाह परिसर के आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया गया है। एटीएस अधिकारी खान मोहम्मद ने बताया कि आगामी उर्स को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दरगाह और अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी से चर्चा भी की गई है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

 

Security agencies alert regarding 812th Urs of Khwaja Saheb in ajmer

 

पाकिस्तान जत्थे में आ सकते है 350 जायरीन !

812वें उर्स में इस बार पाकिस्तान जत्थे में जायरीन की संख्या करीब 350 होगी। उर्स में शामिल होने के लिए पाक नागरिकों में खासा उत्साह है। यही कारण है कि करीब 400 से ज्यादा लोगों ने पाक दूतावास को आवेदन दिए हैं। पिछले साल पाक जत्थे में 242 जायरीन शामिल थे। इस बार संख्या बढ़ने की संभावना है। पाक जायरीन जत्थे की सुरक्षा के लिए पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, सीआईडी और आईबी अलर्ट मोड पर है। बता दें की कोरोना काल 2021 और 22 के उर्स में पाक जायरीन नहीं आए थे। पिछली बार वर्ष 24 जनवरी 2023 में पाक जत्था अजमेर पहुंचा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !