Saturday , 7 March 2026
Breaking News

किसी को भी आगे बढ़ता हुआ देख लोग टांग खिंचाई करने लगते हैं – आचार्य

संयोग हुआ है तो वियोग भी होगा यदि जन्म मिला है तो मृत्यु एवं उदय के साथ ही अस्त होना भी अवश्यंभावी है। लाभ-हानि, सुख-दुख, यह दोनों क्रियाएं परस्पर रूप से चलती रहती है लेकिन इन दोनों ही क्रियाओं में मानव को समता का भाव रखना चाहिए। परिस्थितियों का परिवर्तन होना एक स्वाभाविक क्रिया है अतः जीवन में हमेशा क्षमता का अभाव रखना चाहिए उक्त उद्गार विजय मती त्यागी आश्रम में गुरु भक्ति के दौरान दिगंबर जैन आचार्य विनीत सागर महाराज ने व्यक्त किए। आचार्य ने कहा कि वर्तमान में भारतीय संस्कृति में एक विकृति आ गई है किसी को भी आगे बढ़ता हुआ देख अन्य लोग उसको नीचे गिराने अर्थात टांग खिंचाई करने लगते हैं।

 

Seeing anyone moving forward people start pulling legs - Acharya

 

जिस प्रकार एक खुले बर्तन में कई केकड़ों को डाल दिया जाए तो उस बर्तन से बाहर कोई भी केकड़ा नहीं निकल पाता है क्योंकि उसे अन्य केकड़े अंदर की ओर खींचने लगते हैं यही सब मानव जीवन में घटित हो रहा है इन सब परिस्थितियों में जो बड़ी सावधानी और दृढ़ता के साथ जो आगे बढ़ता है वहीं सफल हो पाता है। आचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी समता भाव रखते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए।

 

पिच्छिका परिवर्तन व वर्षा योग निष्ठापन कल आचार्य विनीत सागर वर्षा योग समिति से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्षा योग निस्तापन में पीछे का परिवर्तन समारोह कामा के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में दोपहर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीकरी, पहाड़ी, बोलखेड़ा, जुरहरा, फिरोजपुर झिरका, कठूमर खेड़ली, डीग, नगर, भरतपुर, कोसीकला, होडल, पलवल, पुनहाना, हथीन, हसनपुर आदि जैन समाज के पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !