Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बिजली स्पार्किंग से घर में लगी आग, किसान के घर में साढ़े बारह लाख का सामान जला

सवाई माधोपुर: बरनाला तहसील के समीपवर्ती भवरकी गाँव में सोमवार को सुबह विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग*जनी का विकराल तांडव देखने को मिला। जहां लाखों रुपए के कीमती सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद फैली आग पर काबू पाया। पटवारी दानसिंह की फर्द रिपोर्ट अनुसार रामकेश पुत्र मनफूल मीणा के घर में स्पार्किग से आग*जनी की घटना घटित हुई।

 

Fire broke out in the house due to electric sparking in barnala sawai madhopur

 

 

जिसमें में एक ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, मोटरसाइकिल, थ्रेसर मशीन, गेंहू 70 कट्टे, 400 मण चारा, एक आटा चक्की, चारपाई, पंखे, 2 किलो चांदी के कड़े, सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। जिसकी कुल अनुमानित राशि 1242500 आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

 

 

 

सुबह तेज हवा होने के होने के कारण आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के एक बार तो पसीने छूट गए। लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !