Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मालदा में टीएमसी कार्यकर्ता की ह*त्या, इलाके में त*नाव

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में रविवार देर रात एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की ह*त्या के बाद इलाके में त*नाव है। मृ*तक सुबल घोष के परिजनों और पार्टी ने इस ह*त्या के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी ने इसे निजी दुश्मनी में हुई ह*त्या बताते हुए इस आरोप को निराधार करार दिया है। दूसरी ओर मुर्शिदाबाद जिले में पड़ोसियों के साथ झ*गड़े में बीजेपी की एक महिला नेता की मौ*त हो गई।

Malda West bengal news 20 May 25

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालदा की घटना में परिजनों की शिकायत के आधार पर एक महिला को हिरा*सत में लिया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। मृ*तक टीएमसी कार्यकर्ता सुबल के बेटे सुजन ने बताया कि मेरे पिता एक रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में ही छह लोगों ने उनकी ह*त्या कर दी। इसमें बीजेपी के संरक्षण वाले गुं*डों का हाथ है। उन्होंने थाने में नामजद शिकायत की है। लेकिन फिलहाल तमाम अभियुक्त फ*रार हैं।

उनके परिवार की एक महिला को हिरा*सत में लिया गया है। सुबल को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया था। वहां डॉक्टरों ने उनको मृ*त घोषित कर दिया। मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता आशीष कुंडू ने कहा कि सुबल की ह*त्या बीजेपी के संरक्षण वाले गुं*डों ने की है। ह*त्यारों को शीघ्र गिर*फ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लेकिन बीजेपी नेता अजय गांगुली ने दावा किया कि यह ह*त्या पारिवारिक विवाद की वजह से हुई है। इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है।कुछ महीने पहले इंग्लिश बाजार नगरपालिका के टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार की भी गो*ली मा*र कर ह*त्या कर दी गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !