Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह

नई दिल्ली: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को घोषणा की कि बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उदय सिंह जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इसकी जानकारी जन सुराज पार्टी ने अपनी एक्स अकाउंट पर भी दी। पोस्ट में लिखा है कि जन सुराज पार्टी की 150 सदस्यीय कोर कमिटी ने सर्वसम्मति से उदय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना है। अध्यक्ष बनने के बाद समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से उदय सिंह ने बात की है।

Former BJP MP Uday Singh became the national president of Jan Suraaj Party

उन्होंने कहा कि  पूरी मेहनत से काम करके अपनी बातों को अपनी जनता तक पहुंचाएंगे। आशा करेंगे कि जनता बात को समझे, सहयोग करे और बिहार में एक परिवर्तन करके एक अच्छी सरकार बनवाए। उदय सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से बीजेपी से दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 2004 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर पूर्णिया से जीत दर्ज की थी। रविवार को ही आरसीपी सिंह की पार्टी का भी जन सुराज पार्टी में विलय हो गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !