Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बंद कमरे में दो लाशें मिलने से बामनवास में फैली सनसनी

बामनवास नगर पालिका क्षेत्र में एक बंद मकान के कमरे में दो लोगों की लाशें मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी टेंट व्यवसाई गिर्राज प्रसाद गौतम और उनके टेंट हाउस पर कार्यरत एक व्यक्ति की लाश एक साथ बंद मकान में बंद कमरे में मिली।

 

जिससे लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना से गुस्साए लोग देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौके पर कराने की मांग को लेकर कई संगठनों एवं गांव के लोग घर के बाहर बैठे रहे। इस दौरान थाना अधिकारी बृजेश मीणा ने बताया कि पुलिस का अनुसंधान जारी है। अपराधियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।

 

Sensation spread in Bamanwas after finding two dead bodies in a room

 

लेकिन लोग शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुऐ दोनों की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में लेकर सजा दिलाने की मांग की है।

 

गिर्राज गौतम एवं उनके सहायक के हत्यारों की पहचान जल्द कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोग देर रात तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों की टीम के द्वारा लोगों से आपसी सहमति कर पोस्टमार्टम कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा था ,लेकिन पुलिस की टीम को सफलता नहीं मिल सकी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !