Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गुजरात: पुल टूटने से कई वाहन माही नदी में गिरे, तीन लोगों की मौत

गुजरात: गुजरात के आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का बीच का हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों की मौ*त हो गई। बीबीसी गुजराती के अनुसार वडोदरा जिले के बाहरी इलाके में माही नदी पर बना यह पुल टूट गया। इसके कारण कई वाहन नदी में गिर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार चार दशक पुराने इस पुल से वाहन गिरने से तीन लोगों की मौ*त हो गई और पांच को बचा लिया गया। गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का मध्य भाग ढहने से तीन लोगों की मौ*त हो गई है और पांच को बचा लिया गया है।

 

Several vehicles fell into Mahisagar river due to gambhira bridge collapse in gujarat

 

 

पांच-छह लोगों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमें पुल विशेषज्ञों और तकनीकी विशेषज्ञों से दुर्घटना के कारणों की जांच कराने का निर्देश दिया है। 1985 में बनने के बाद से इस पुल की समय-समय पर मरम्मत की जाती रही है। उन्होंने कहा कि इस पुल की मरम्मत की गई थी, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना घटी है। मुख्यमंत्री ने 212 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल बनाने की स्वीकृति दी थी।

 

 

 

आणंद के कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि बचाव अभियान वडोदरा की तरफ से किया जा रहा है, हमने सिर्फ ट्रैफिक रोका है। यह पुल भी वडोदरा जिले में आता है। आणंद और सौराष्ट्र से वडोदरा जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। यह पुल 1983 से 1984 के आसपास बना था। गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा ने कहा कि इस पुल से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं? अगर पुल खतरनाक है, तो इसे बंद कर देना चाहिए या इसकी मरम्मत कर देनी चाहिए। यह घटना सरकार की गंभीर लापरवाही के कारण हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !