Sunday , 8 March 2026
Breaking News

स्वच्छता अभियान से भी नहीं बदली जिले की सूरत

सवाई माधोपुर जिले में जिला कलेक्टर की पहल के तहत जिला एवं नगर परिषद प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान के तहत किये स्वच्छता के दावे मानसून के पहली बौछारों में ही खोखले दावों की पोल खोलते दिखाई दिये। प्रत्येक सप्ताह बैठकों में बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई करने के निर्देश भी हवा हवाई नजर आये। मानसून के पहले ही हल्की बारिश में जिला मुख्यालय पर सड़कों और नालियों के बिगड़े हालात दिखाई दिये।
Sewerage chamber spilled in light rain in sawai madhopur
शास्त्री नगर खैरदा में कॉलोनी में हल्की बरसात में ही सीवरेज व बरसात का पानी 3-3 फिट तक जमा हो गया। जिससे कॉलोनी वासियों का रहना नरक समान हो रहा है। मकानों तक आने जाने के लिए भी सीवरेज के गन्दे पानी में होकर आना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने सरकारी नालों को बन्द कर रखा है। जिनकी सफाई नहीं होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। इसके लिए कॉलोनी निवासी एक पार्षद से लेकर जिला कलेक्टर तक को 3 वर्ष से गुहार लगा रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
इसी प्रकार शहर में हल्की बारिश के बाद सीवरेज लाईनों से गन्दे पानी के फ्ववारे फूटते हुए दिखाई दिये। आवासन मण्डल मे लटिया नाले की पुलिया से बस स्टेण्ड तक का रास्ता रणथम्भौर के जंगलों के पानी से भरे पथरीले गड्डो भरे रास्तों जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं सीवरेज के चैम्बरों का गन्दा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैल रहा है। जिससे आम लोगों का आना जाना भी दूर्भर हो रहा है।
Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur
अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध
राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।
परामर्श समय:
दिनांक: 19 जून 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
डॉ. सुमित कासोटिया
+91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !