नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया है। शाहरुख खान के साथ विक्रांत मैसी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बीते महीने यानी अगस्त में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान हुआ था और मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। ये अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर दिए गए है।
चुनिंदा विजेताओं की सूची-
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – 12वीं फेल
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
- सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म – कटहल
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
