Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शोएब हत्याकांड मामला – दो सप्ताह बाद हुआ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

गंगापुर थाना पुलिस ने महज 15 दिन के अंदर ही ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शोएब हत्याकांड के आरोपी मनोज कुमार मीना पुत्र रमेश चन्द निवासी कुंजेला नादौती जिला करौली को गिरफ्तार किया है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में तुरन्त ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना उदेई मोड गम्भीर सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतू निर्देश दिए गए। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार पुत्र रमेश चन्द मीना निवासी कुंजेला नादौती जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है।

Shoaib murder case - Police arrested Blind murder accused in Sawai Madhopur Rajasthan

यह था मामला:- गत 1 मार्च को रईस पुत्र ईशाक निवासी सूरवाल थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर ने थाना उदेई मोड पर अभियोग दर्ज कराया था कि उसका भाई शोएब गत 19 फरवरी को सूरवाल से अपनी माँ के साथ ग्राम कडी जैतपुर में अपनी रिक्षेतदारी में आया हुआ था। शोएब के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि तुम्हारे पास मेरी सिम है, जिसे आप गंगापुर सिटी आकर लौटा दो। प्रार्थी के भाई को गंगापुर सिटी बुलाकर अज्ञात लोगों ने मारपीट की जिससे शोएब के शरीर पर कई जगह गम्भीर चोटें आई। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

खुलासा वारदातः- सायबर एक्सपर्टों द्वारा तकनीकी रूप से संदिग्ध यूजरों को चिन्हित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। मुख्य आरोपी मनोज कुमार निवासी कुंजेला नादौती जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

इनकी रही अहम भुमिकाः- सायबर एक्सपर्ट अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक, राजकुमार कांस्टेबल, महेन्द्र कुमार कांस्टेबल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह थे पुलिस टीम में शामिल:- इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में गम्भीर सिंह उप निरीक्षक, राजेश खन्ना हैड कांस्टेबल, थान सिंह हैड कांस्टेबल एवं सत्यभान कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !