मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक जबर्दस्त झटका लगा है। एमपी बुरहानपुर में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के कई नेता एक साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सहित चार बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनावों में वोटिंग से महज एक दिन पूर्व चार अहम नेताओं के चले जाने से कांग्रेस को कई दिक्कत आ सकती हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के ये नेता अपने व्यक्गित हितों के कारण भाजपा में गए हैं। रविवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राजे सहित वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय, निखिल मुंशी और फिरोज भाई बीजेपी में शामिल हो गए है। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं को गमछा पहनाकर बीजेपी ज्वाइन कराई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया