Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अंगुली पर मतदान की स्याही का निशान दिखाओ डिस्कांउट पाओ, शहर में 30 संस्थानों ने दिया विशेष ऑफर

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक के निर्णय अनुसार 26 अप्रैल को मतदान करने वाले मतदाताओं को अंगुली पर मतदान करने का अमिट स्याही का निशान दिखाने पर शहर के 30 संस्थानों द्वारा विशेष छूट दी जाएगी।

 

नगर परिषद आयुक्त फ़तेह सिंह मीना ने सभी व्यापारियों से सम्पर्क करने के लिए टीम बनाई गई। टीम के द्रारा सभी व्यापारियों से बात करते हुए छूट हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बैठक के निर्णय अनुसार चिरंजी लाल कचौरी कलेक्ट्रेट के पास, रिद्धी सिद्धी हेयर ड्रेसर कलेक्ट्रेट के पास, श्रीराम फ्रेश डिपार्टमेन्टल स्टोर बाल मंदिर कॉलोनी, प्रदीप कुमार लेडिज आईटम शॉप मुख्य बाजार बजरिया, राजमेडिकल शर्मा होटल के पास, गुप्ता मेडिकल स्टोर गणेश मंदिर के सामने, निखार जेन्ट्स पार्लर गणेश मंदिर के सामने द्वारा 10-10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार जनता जोधपुर मिष्ठान प्रेम मंदिर सिनेमा के पास, विष्णु ट्रेडिंग कम्पनी प्रेम मंदिर सिनेमा के पास, नीलकमल क्लोथ स्टोर बरवाड़ा बस स्टेण्ड, गणेश नमकीन भण्डार गणेश मंदिर के सामने, रमेश किराना स्टोर गणेश मंदिर के सामने, सुशील सुहाग सेन्टर चूडी मार्केट, ज्योति ज्यूस सेन्टर मुख्य बाजार बजरिया एवं साहू डिस्पोजल स्टोर सब्जी मंडी बजरिया सवाई माधोपुर द्वारा 5-5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

 

Show the mark of voting ink on your finger and get discount, 30 institutions in the city gave special offer

 

वहीं प्रेम मन्दिर सिनेमा के पास अनिल स्टेशनरी द्वारा कम्पीटीशन गाईड्स पर 50 प्रतिशत की छूट की जाएगी। इसी प्रकार मुख्य बाजार बजरिया में राधिका बैग हाउस, गिरधारी लाल बैग, भगवान दास घड़ी स्टोर एवं शफीक अंसारी बैग द्वारा 20-20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार गुप्ता टाईपिंग बरवाड़ा बस स्टेण्ड द्वारा फोटोकॉपी एवं प्रिन्टआउट पर, मुख्य बाजार बजरिया में इमरान खान बेल्ट एवं चश्मा, रमेशचन्द गौत्तम बेल्ट, चश्मा एवं पर्स शॉप तथा अनस मोहम्मद बेल्ट, पर्स शॉप द्वारा 15-15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं अबरार इत्र एवं मिश्रीलाल रेडिमेड गारमेन्ट्स मुख्य बाजार बजरिया द्वारा 18-18 प्रतिशत तथा सुरेश नाथ घड़ी स्टोर मुख्य बाजार बजरिया सवाई माधोपुर द्वारा 12 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार मुख्य बाजार बजरिया में सुनील कुमार गरम मसाला शॉप द्वारा 14 प्रतिशत तथा नवरंग स्टेशनरी गणेश मन्दिर के सामने द्वारा 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !