Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीड़ितों को 9 लाख 25 हजार की प्रतिकर राशि प्रदान करने के दिये आदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पीड़ितों को प्रतिकर दिलवाये जाने हेतु जिला प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं महिलाओं के लिए संचालित नालसा योजना 2018 के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं थानाधिकारियों से प्राप्त आपराधिक प्रकरणों के 9 प्रार्थना पत्र प्रतिकर हेतु लंबित थे।

 

जिसमें समिति द्वारा सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला को अंतरिम स्तर के एक प्रार्थना पत्र में सर्वसम्मति से 2,50,000 रूपये तथा दुष्कर्म से पीड़ित महिला को 1,75,000 रुपए तथा एक हत्या के प्रकरण में 5,00000 रूपये इस प्रकार तीन प्रार्थना पत्रों में कुल 9,25,000 अक्षरे नौ लाख पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रतिकर के रूप में दिये जाने के आदेश प्रदान किये। साथ ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार  अतुल कुमार सक्सैना जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर गठित अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

 

Orders given to provide compensation amount of Rs 9 lakh 25 thousand to the victims in sawai madhopur

 

जिसमें जिला कारागृह सवाई माधोपुर एवं उपकारागृह गंगापुर सिटी में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध बंदीयान के संबंध में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा बंदीयान के जमानत प्रार्थना पत्रों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्रकरणों में पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्तागण को मानदेय फीस के भुगतान के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया तथा जेलों के निर्माण हेतु निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने के लिए गठित जेल एम्पावर्ड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व क्रियाकलापों की मोनेटरिंग हेतु मोनेटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सुशील कुमार पाराशर, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पंकज नरूका, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. न्यायालय पल्लवी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य, जेलर जिला कारागृह सवाई माधोपुर जसवन्त सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीदास सिंह, लोक अभियोजक सवाई माधोपुर जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !