Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर के सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले में समस्त विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिकों के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार ऐसे कार्मिक जो राजस्थान राज्य के किसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवासी है और मतदाता के रूप में पंजीकृत है, राजस्थान राज्य के ही अन्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत है तथा ऐसे कार्मिक जो अन्य राज्य के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवासी है और मतदाता के रूप में पंजीकृत है एवं राजस्थान राज्य में कार्यरत है, ऐसे कार्मिकों को मतदान हेतु आवेदन करने पर मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश स्वीकृत करने हेतु विभिन्न विभागों, उपक्रमों, बोर्ड, निगम आदि के विभागाध्यक्षों को प्राधिकृत किया गया है।

 

District Election Officer declared public holiday on voting day

 

अतः ऐसे कार्मिकों के लिए मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को सवैतनिक अवकाश स्वीकृत करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष, उपक्रम, बोर्ड, निगम उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर के सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के जिन विद्यालयों में मतदान दलों के रूकने एवं मतदान संबंधी कार्य सम्पन्न किया जाना है, उन विद्यालयों में 25 एवं 26 अपै्रल को अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर के सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को मतदान तिथि 26 अप्रैल का सवैतनिक अवकाश देय होगा। इसके साथ ही ऐसे कामगार जो जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यक्षेत्र (सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले) के बाहर कार्यरत है उन्हे अपने मतदान क्षेत्र में मतदान हेतु मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्रों में भी पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !