Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में हुआ श्रमदान

जिला एवं उपखण्ड स्तर के समस्त राजकीय कार्यालयों में श्रमदान आधारित सफाई अभियान
गंगापुर सिटी ​जिला एवं उपखण्ड स्तर के समस्त राजकीय कार्यालयों में आज बुधवार को प्रातः 6 से 8 बजे तक श्रमदान आधारित सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत कार्यालय परिसर की साफ सफाई की गई| इस कार्यक्रम के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कलक्ट्रेट परिसर सहित समस्त जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यालयों में श्रमदान आधारित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया| साथ ही इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
Shramdaan took place in all government offices of Gangapur City district
इस दौरान जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया। श्रमदान के दौरान परिसर में मौजूद धूल मिट्टी, सूखे पत्तों आदि को झाड़ू लगाकर साफ किया गया। परिसर में रोपित पौधों एवं वृक्षों का सौंदर्यीकरण किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !