नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक्सिओम-4 मिशन के लॉन्च पर नई जानकारी साझा की है। इसरो ने लिखा है कि मौसम संबंधी कारणों की वजह से एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के लिए तय तारीख 10 जून 2025 से बदलकर 11 जून 2025 कर दी गई है।
अब यह मिशन 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का हिस्सा भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी हैं। शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय होंगे। उनसे पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत मिशन के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। करीब 40 साल बाद कोई भारतीय दोबारा अंतरिक्ष में जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
