Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मलारना डूंगर एसएचओ पर हत्या के मामले में कार्रवाई पर एक लाख की रिश्वत का लगाया आरोप 

ग्रामीणों ने मलारना डूंगर एसएचओ पर हत्या के मामले में कार्रवाई पर एक लाख की रिश्वत का लगाया आरोप 

हत्या एवं गैंगरेप की घटना को लेकर ग्रामीण बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर 

सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर श्यामपुरा के ग्रामीण गत शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। श्यामपुरा के ग्रामीण दो अलग – अलग मामलों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गत 2 सितंबर को श्यामपुरा निवासी लड्डूलाल की हत्या कर दी गई। साथ ही गत 3 मार्च की देर रात्री को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना घटित हुई है। जिसको लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे है।

 

 

ग्रामीणों ने बताया की दोनों मामलों की शिकायत मलारना डूंगर थाने में दर्ज करवा दी गई है। ग्रामीणों ने मलारना डूंगर एसएचओ धनराज मीणा पर आरोप लगाया है की जब तक ग्रामीण उसे पैसे नहीं देंगे तब वह हत्या के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेगा। ग्रामीणों ने बताया की उन्होंने एसएचओ धनराज मीणा को कार्रवाई के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत दी थी। जिसका ग्रामीणों ने एफिडेविट भी बनवा रखा है। हत्या व गैंगरेप के मामले को लेकर ग्रामीण जिला कलेक्टर व एसपी सवाई माधोपुर से मिल चुके है। जिले के दोनों आला अधिकारियों ने उन्हे न्याय पूर्ण कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया की कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। जिससे असन्तुष्ट होकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है।

 

 

shyampura villagers blame Malarna Dungar SHO of bribe of one lakh on action in murder case in sawai madhopur

 

 

ग्रामीणों ने बताया की जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। साथ ही साथ ग्रामीणों ने बताया की पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्या के मामले में चेतराम मीना, रामनरेश मीना एवं हनुमान मीना निवासी एंड़ा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों ने मलारना डूंगर पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने हत्या के दो आरोपी रामनरेश मीना एवं हनुमान मीना निवासी एंड़ा मलारना डूंगर को जमानत पर रिहा कर दिया था। पुलिस ने हत्या के मामले में से दिनेश मीना पुत्र गंगाबिशन निवासी एंड़ा मलारना डूंगर का नाम हटा दिया है। हत्या के मामले में ग्रामीणों ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हत्या के मामले में आरोपी चेतराम मीणा अभी जेल में बंद है।

 

 

 

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप के आरोपी सोनू कोडियाई पुत्र कमलेश मीणा निवासी कोडियाई तहसील बौंली सवाई माधोपुर, इंद्रराज मीणा निवासी खिलचीपुर बसव मलारना डूंगर, रामनरेश मीना निवासी एंड़ा मलारना डूंगर एवं दिनेश मीना पुत्र गंगाबिशन निवासी एंड़ा मलारना डूंगर सहित 2 अन्य आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया की हत्या के आरोपी रामनरेश मीना निवासी एंड़ा मलारना डूंगर एवं दिनेश मीना पुत्र गंगाबिशन निवासी एंड़ा मलारना डूंगर गैंगरेप के भी आरोपी है।

 

 

ग्रामीणों ने साथ ही साथ बताया की आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है की अभी भी वह मृतक एवं गैंगरेप के परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीडिता का जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में उपचार जारी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है कि सभी हत्या एवं गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करें। अगर 24 घण्टे के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो हम आंदोलन करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !