Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु: मशहूर गायक सोनू निगम ने शनिवार को बेंगलुरु पुलिस की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के तुरंत बाद स्पष्टीकरण जारी किया है। उन पर ये एफआईआर एक कन्नड़ गीत गाने की मांग की तुलना पहलगाम हम*ले से करने के लिए की गई है। कन्नड़ रक्षण वेदिका (केआरवी) नाम के एक कन्नड़ संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गायक (सोनू निगम) ने आतं*कवादी हम*ले के साथ तुलना करके कन्नड़ भाषी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Singer Sonu Nigam Bengaluru news 04 May 25

इससे न केवल कर्नाटक के विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दिया है, बल्कि हिं*सा भ*ड़कने की आशंका भी पैदा की है। सोनू निगम पिछले हफ्ते जब एक निजी कॉलेज परिसर में एक संगीत समारोह में गाना गा रहे थे तभी कुछ युवाओं ने उनसे कन्नड़ में एक गीत गाने का आग्रह किया था। शिकायत में कहा गया है कि इस पर निगम ने जवाब दिया कि पहलगाम में हुई घटना के पीछे यही कारण है। कृपया देखें कि आपके सामने कौन खड़ा है। मैं आप लोगों से प्यार करता हूं।

केआरवी ने कहा कि निगम का बयान आपत्तिजनक, विभाजनकारी और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए हानिकारक है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए अपने स्पष्टीकरण में निगम ने कहा कि आप उन्हें एक दर्शक के रूप में आपको गाने के लिए धम*काने की अनुमति नहीं दे सकते। लेकिन जो लोगों को उकसाते हैं उनको उसी समय रोकना बहुत जरूरी है।

प्यार की भूमि में नफरत की बीज अगर कोई बो रहा है तो उसको रोकना पड़ेगा। इससे पहले, निगम ने कहा था कि कि मैंने अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ गाने कन्नड़ में गाए हैं। मैं जब भी कर्नाटक में परफॉर्मेंस के लिए आता हूँ, तो बहुत सम्मान के साथ आता हूँ क्योंकि आपने मुझे परिवार की तरह स्वीकार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !