Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सिंगर ज़ुबिन गर्ग का श*व पहुंचा असम, हजारों प्रशंसक विदाई देने के लिए जुटे

असम: सिंगर ज़ुबिन गर्ग का श*व आज रविवार सुबह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसक ज़ुबिन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ज़ुबिन की पत्नी गरिमा गर्ग और राज्य सरकार के अधिकारी श*व को लेने के लिए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ज़ुबिन की अंतिम यात्रा का वीडियो शेयर किया है।

 

Singer Zubin Garg Assam News 21 Sept 25

 

ज़ुबिन के श*व को रिसीव करने वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। श*व को दिल्ली से असम ले जाने में कुछ परेशानियां भी आई। सीएम हिमंत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ज़ुबिन गर्ग के श*व को जिस ताबूत में रखा गया था वह इतना बड़ा था कि दो घंटे से अधिक समय तक हमारे निरंतर प्रयासों के बावजूद उसे किसी भी चार्टर्ड विमान में नहीं रखा जा सका। उनका पार्थिव शरीर अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1197 से गुवाहाटी लाया जा रहा है।

 

 

 

ज़ुबिन गर्ग का निधन, शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुर्घटना में हुआ था। वह असम के जाने-माने सिंगर थे। पूर्वोत्तर के रॉकस्टार नाम से मशहूर ज़ुबिन गर्ग तीन दशकों से भी ज्यादा समय से सक्रिय रहे। वह असमिया और बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !