नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ की श्रेणी से आज शनिवार को थोड़ा सुधरता हुआ दिखाई दिया है। शनिवार को दिल्ली के केवल एक इलाके में ही एक्यूआई 350 से ऊपर दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले आज शनिवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई 364 पर रहा जो कि हवा की गुणवत्ता का ‘बहुत खराब’ स्तर है। अगर पिछले कुछ दिनों के आंकड़े को देखें तो दिल्ली में कई सारी जगहों पर एक्यूआई 250 या फिर 300 के आंकड़े के ऊपर ही था।
लेकिन शनिवार को केवल आनंद विहार इलाके में ही एक्यूआई 350 से ऊपर दर्ज किया गया। लोधी रोड और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जैसी जगहों पर एक्यूआई 200 से भी नीचे रहा। यह हवा की गुणवत्ता का मध्यम स्तर है। इसके अलावा अशोक विहार, बुराड़ी और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हवा की गुणवत्ता का स्तर 200-250 के बीच में रहा, जो कि खराब की श्रेणी में आता है।
न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)
संपर्क: 8432200200, 8432420420
पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

