स्वीडन: नॉर्डिक देशों में आए बर्फीले तूफान के कारण स्वीडन में दो लोगों की मौ*त हो गई है। जोहान्स तूफान के कारण नॉर्डिक देशों में यातायात और बिजली की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्वीडन के मौसम और जल विज्ञान संस्थान ने तूफान जोहान्स के कारण तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
स्थानीय मीडिया और पुलिस के अनुसार देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित कुंग्सबर्ग स्की रिसॉर्ट में एक पेड़ की चपेट में आने से 50 वर्ष के एक व्यक्ति की मौ*त हुई है। वहीं क्षेत्रीय बिजली कंपनी हेमाब ने कहा कि उसके एक कर्मचारी की काम के दौरान दुर्घटना में मौ*त हो गई है। इस तूफान के कारण स्वीडन, फिनलैंड और नॉर्वे में दसों हजार से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
