Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रद*र्शन

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद अब मध्यप्रदेश में विपक्षी कांग्रेस उनके इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बीबीसी से बात करते मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि एक हवा हवाई मामला दर्ज करके भाजपा इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

Sofia Qureshi comment case Congress demanding resignation of Vijay Shah

हमने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की है और विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। जब तक देश की बेटी और बहनों पर ओछी टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह का इस्तीफा नहीं हो जाता है कांग्रेस पार्टी राज्यपाल भवन के बाहर ही धर*ने पर बैठी रहेगी। बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह रविवार को इंदौर जिले के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी।

 कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में उनकी टिप्पणी पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार 14 मई को स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विवाद बढ़ने पर विजय शाह ने माफी मांगी और एफआईआर दर्ज किए जाने से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हलांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई है। इस बीच दर्ज एफआईआर को लेकर हाई कोर्ट ने पुलिस की खिंचाई की और पुलिसिया जांच को अदालत की निगरानी में किए जाने का निर्देश दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !