Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत-चीन बॉर्डर से पीछे हटी सेनाएं, दिवाली पर एक-दूसरे को बांटी मिठाई 

नई दिल्ली: इस बार की दिवाली भारत के लिए काफी खास रही है। भारत और चीन की सेना ने आज गुरुवार को दीपावली के अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई बांटी है। LAC पर करीब साढ़े चार साल बाद भारत-चीन बॉर्डर से दोनों देश के सेनाएं पीछे हटीं हैं। जानकारी के अनुसार दिवाली के अवसर पर पूर्वी लद्दाख के देपसांग एवं डेमचोक क्षेत्रों से दोनों पक्षों के सैनिकों की वापसी पूरी होने के एक दिन बाद भारतीय और चीनी सैनिकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया है।

 

Soldiers distributed sweets to each other on the India-China border on diwali

 

 

यह मिठाइयां केवल एक जगह नहीं बल्कि पांच जगह एक-दूसरे को बांटी गई हैं। लद्दाख में चुशुल माल्डो और दौलत बेग ओल्डी, अरुणाचल प्रदेश में बंछा और बुमला व सिक्किम में नाथुला में एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई और बधाई दी है। इससे पहले बॉर्डर पर देपसांग और डेमचोक में दोनों सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को ही पूरी हो गई थी।

 

 

पेट्रोलिंग को लेकर जल्द ही ग्राउंड कमांडर के अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। अरुणाचल के तवांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि मामले को डिसइंगेजमेंट से आगे बढ़ाया जाए, लेकिन इसके लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !