Monday , 30 September 2024

माँ ने नहीं खिलाया स्वादिष्ट खाना, तो बेटे ने दरांती से काट दी गर्दन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी ही माँ की ह*त्या कर दी। आज मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाणे जिले में एक शख्स को उसकी मां ने स्वादिष्ट खाना नहीं खिलाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

 

यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की दरांती से ह*त्या कर दी। ठाणे पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जहां जिले की रबद तालुका के वेलू गांव में आरोपी ने अपनी ही मां को मौ*त के घाट उतारा दिया।

 

 

Son killed his mother for not serving testy food in thane maharashtra

 

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा और उसकी मां में अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी उन दोनों के बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ था। पुलिस ने FIR के अनुसार बताया कि इसी झगड़े के दौरान बेटे ने मां पर स्वादिष्ट खाना नहीं खिलाने का आरोप लगाया है।

 

FIR में आगे बताया गया है कि इसी दौरान गुस्से में बेटे ने दरांती से अपनी ही मां की गर्दन पर ह*मला बोल दिया और वो वहीं गिर गई। जिससे महिला की मौ*त हो गई।

 

 

मां को मारने के बाद बेटे ने ली नींद की गोलियां:- 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। आनन – फानन में महिल को तुरंत गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम भी हुआ।

 

इस घटना के बाद आरोपी ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया और उसे भी उसके रिश्तेदारों ने होस्पिटल में भर्ती कराया। ऐसे में अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि सोमवार को आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

(सोर्स – एबीपी न्यूज और पीटीआई न्यूज)   

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali sawai madhopur police news 29 sept 24

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …

floods and landslides in nepal

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 120 लोगों की मौ*त!

नेपाल: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक कम से कम 120 लोगों की …

Malarna dungar sawai madhopur police news 29 sept 24

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …

Goats tied in cages to catch leopard in Bijnor up

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां, चुरा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई महीनों से तेंदुए ने आ*तंक मचाया …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !