जयपुर: राजस्थान के जयपुर में राइजिंग राजस्थान में गायक सोनू निगम ने परफॉर्म करने के बाद राजनेताओं के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। सोन निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान में बहुत अच्छे लोग आए थे। इसमें दुनियाभर से डेलिगेट्स, सीएम और खेल मंत्री आए थे।
मैंने शो के बीच में देखा कि सीएम भजनलाल शर्मा और बाकी के डेलिगेट्स भी चले गए। मेरा राजनेताओं से निवेदन है कि अगर आप अपने कलाकार की इज्जत नहीं करेंगे तो बाहर के लोग क्या करेंगे। मैंने अमेरिका में तो कभी नहीं देखा कि कोई कलाकार परफॉर्म कर रहा है तो वहां राष्ट्रपति बैठे हैं तो वो चले जाएंगे। आपको उठ कर जाना होता है तो आया मत करो या शो शुरू होने से पहले चले जाया करो। सोनू निगम ने इसे सरस्वती का अपमान बताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
