नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड की घोषणा के बाद मोहनलाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मोहनलाल ने एक्स पर लिखा है कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर मैं बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह हर उस व्यक्ति का है जिसने इस यात्रा में मेरा साथ दिया। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि मैं इस सम्मान को गहरी कृतज्ञता और पूरे दिल से स्वीकार करता हूं।
मोहनलाल ने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। शनिवार को पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। मोहनलाल को साल 2023 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह अवॉर्ड 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा। मोहनलाल को पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2019) से भी सम्मानित किया जा चुका है। मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। उन्होंने हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
