Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दो IPS बंधेंगे विवाह के बंधन में, गोरखपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी, एसपी अंशिका वर्मा बनेंगी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगी, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है।

SP Anshika Verma will become the bride of SP Krishna Kumar Bishnoi.

 

गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई दोनों की पहचान:

जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान गोरखपुर में साथ तैनाती के दौरान हुई थी। इसी दौरान बातचीत शुरू हुई और समय के साथ रिश्ता मजबूत होता गया। बाद में दोनों ने अपने परिवारों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद परिवारों की सहमति से शादी तय कर दी गई।

 

 

परिवारों की मौजूदगी में होंगी शादी की रस्में:

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपनी शादी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक रस्म नहीं हुई है। महीने के अंत में संभल में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम और रस्में होंगी। इसके बाद मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे।

SP Anshika Verma will become the bride of SP Krishna Kumar Bishnoi.

 

 

अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी। नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता पाई।

 

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है कृष्ण कुमार बिश्नोई: 

वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। दोनों अधिकारियों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग और उनके परिचितों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !