Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ऋण एवं अनुदान आवेदन पत्र भरवाने के लिए विशेष शिविर का होगा आयोजन

कार्यालय परियोजना प्रबन्धक, अनुजा निगम, सवाई माधोपुर में संचालित बैंकिंग (केवल अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए) एवं गैर-बैंकिंग योजना (केवल अनुसूचित जाति के लिए) के अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाने हेतु पंचायत समिति खण्डार परिसर में 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। परियोजना प्रबन्धक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि ऋण एवं अनुदान संबंधी आवेदन करने के लिए पात्रता में राजस्थान का मूल निवासी, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला अथवा वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 54 हजार 300 रूपए व शहरी क्षेत्र में 60 हजार 120 रूपए से अधिक नहीं हो। पूर्व में निगम की किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं हुआ हो तथा राज्य सरकार एवं बैंक का पूर्व में कोई ऋण बकाया नहीं हो।

Special camp will be organized to fill loan and grant application form in sawai madhopur

योग्यता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति शिविर में आवश्यक दस्तावेज बैंकिंग व गैर-बैंकिंग योजना हेतु कार्यशाला योजना-मकान का पट्टा, कूप विद्युतीकरण योजना-डिमाण्ड नोटिस की रसीद, जमाबन्दी की नकल, कृषियंत्र योजना-कृषि विभाग द्वारा निर्धारित फर्म से कोटेशन व बिल, जमाबन्दी की नकल, बकरी पालन योजना-दुधारू पशु प्रमाण पत्र, बकरी के साथ फोटो, बकरी क्रय हेतु कोटेशन व अन्य दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक, अदेय प्रमाण पत्र स्टाम्प पर लेकर शिविर में उपस्थित होवें ताकि अधिक से अधिक अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाकर इच्छुक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !