Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला निष्पादक समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति शत-प्रतिशत की जाए। कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि माइक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। बैठक में जिला रैंकिंग के बिंदुओं में पिछड़ने पर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को विशेष प्रयास कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए तथा कहा कि स्थिति में 15 दिवस में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित सीबीईओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बैठक में प्रवेशोत्सव एवं नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई तथा अनुपयोगी सामानों की नीलामी/निस्तारण की कार्यवाही करें। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अप्रारंभ कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं एवं चावल के संबंध में प्राप्ति और वितरण की समीक्षा की तथा सीबीईओ एवं अधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोम्बो पेक का वितरण पूरी पारदर्शिता रखते हुए दिए गए सैंपल के अनुसर होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिले की रैंकिंग 18वें स्थान पर रहने पर नाराजगी जताई तथा रैंकिंग के एक-एक बिंदू की समीक्षा करते हुए जिन बिंदूओं में अंक कम मिले, उनमें सुधार के निर्देश दिए तथा सभी सीबीईओ को सतत प्रयास करने के निर्देश देते कहा कि पन्द्रह दिवस में रैंकिंग के बिन्दूओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्माइल-3 की प्रगति समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले ब्लॉक के अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा कर जिले की स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।
बैठक में ब्लॉक वार रैंकिंग के बिंदुओं, नामांकन, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 80 जी की प्रगति, खेल मैदान, क्रियाशील इंटरनेट सुविधा, परीक्षा परिणाम, ज्ञान संकल्प पोर्टल एवं एसएमसी रजिस्ट्रेशन सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।

District Executive Committee meeting held in sawai madhopur

मिड डे मील का समय पर एवं पूरा वितरण हो:- कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में बालकों के लिए आने वाले मिड डे मील का समय पर उठाव एवं वितरण किया जाए। जिन विद्यालयों में पोषाहार नहीं पहुंचा है, वहां पहुचाया जाए। विद्यालयों में पोषाहार का खाद्यान्न तोलकर पूरा लिया जाए। उन्होंने कोम्बो पैक के वितरण की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने न्यूट्री पोषण योजना के तहत किचन गार्डन विकसित किए जाने के संबंध में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। जिले में 289 विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जाने है, लेकिन अभी तक 132 में किचन गार्डन विकसित किए गए है। शेष में भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए। आधार कार्ड नामांकन के लिए पंचायत वाइज शिविर लगवाकर बच्चों का आधार एवं जन आधार नामांकन करवाने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। बैठक में सीपीओ बाबूलाल बैरवा, अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य कैलाश गुप्ता, सीडीईओ रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीना, सहायक निदेशक रमेश चन्द मीना, एपीसी चन्द्रशेखर शर्मा, सवाईमाधोपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द गुप्ता, खण्डार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा, चौथ का बरवाड़ा बृजलाल मीना, बामनवास सीबीईईओ, गंगापुर सीबीईओ, एडीईओ घनश्याम बैरवा, मंजू जैन और चंद्रशेखर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !