जम्मू और कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आज रविवार को बड़ा ग्रे*नेड ह*मला हुआ है। अ*टैक ऑल इंडिया के रेडियो स्टेशन के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बंकर पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हमले में कम से कम 12 लोग जख्मी हुए है। आतं*कियों ने ग्रे*नेड ह*मला ऐसे समय पर किया है, जब संडे मार्केट यानि श्रीनगर के लाल चौक पर हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस दौरान काफी भीड़भाड़ थी और टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) भी वहीं था।
ग्रेनेड इसी सेंटर के पास फेंका गया है। ग्रे*नेड फटने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रे*नेड अ*टैक में घायल हुए लोगों को आनन-फानन श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया है। एसएमएचएस की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तस्नीम शौकत के अनुसार घायलों में आठ पुरुष और एक महिला हैं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।
ह*मले के बाद जांच के लिए कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह को तैनात किया गया है, जबकि हम*लावरों को पकड़ने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया है। इस हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकांउट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी के विभिन्न हिस्सों में ह*मलों और एनका*उंटर की खबरें हेडलाइन में बनी हुई हैं।
आज श्रीनगर के ‘संडे मार्केट’ में बेगुनाह खरीदारों पर हुए ग्रे*नेड ह*मले की खबर बेहद चिंताजनक है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को इन ह*मलों की श्रृंखला को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी जिंदगी जी सकें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
