Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सृष्टि ने रचा इतिहास । बनाए एक साथ दो कीर्तिमान

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के ऐतिहासिक दिन पर फरीदाबाद हरियाणा की नन्ही जान सृष्टि गुलाटी ने इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 2 सम्मान पाए है। प्रथम सम्मान एसडीएम अपराजिता के द्वारा बल्लबगढ़ उपमंडल में आयोजित गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिया गया। इस गणतंत्र दिवस समारोह में सृष्टि सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। सृष्टि को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप सृष्टि गुलाटी को प्रंशसा पत्र दिया गया। दूसरा सम्मान सृष्टि को सेक्टर 12 में आयोजित जिला स्तर पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस पर दिया गया।

Srishti created history Got 2 honors in one day on the occasion of rebublic day

इस अवसर पर राज्यमंत्री अनुप धानकए डी.सी. यशपाल यादव, रेडक्रॉस सोसाइटी से नीरज एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस समारोह में भी सृष्टि गुलाटी सबके आकर्षक का केंद्र रही। इस सम्मान को पाने वाली सृष्टि सबसे कम उम्र की बालिका बनी। अभी तक पूरे हरियाणा ओर भारत मे ऐसा नहीं हुआ कि एक पांच वर्षीय बालिका को उपमंडल स्तर और जिला स्तर पर एक साथ एक ही दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मिला ये सम्मान मिला। सृष्टि गुलाटी को ये सम्मान एक साथ एक ही दिन मिला। सृष्टि इस सम्मान को पाने वाली सबसे कम उम्र की बालिका बनी। सृष्टि को ये सम्मान अपने जन्मदिन के दिन 1000 मास्क वितरित करने और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मिला। सृष्टि गुलाटी का वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में सबसे अधिक प्रमाण पत्र एकत्रित करने का है। इस सम्मान को पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। सृष्टि पूरे भारत मे इस प्रकार का सम्मान प्राप्त करने वाली पहली लड़की बन गईं हैं, जिसको एक ही दिन में गणतंत्र दिवस के दिन 2 सरकारी सम्मान प्राप्त हुए हैं। एक उपमंडल स्तर और दूसरा जिला स्तर पर। माता प्रिया ने कहा कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि बेटी को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बड़ी मेहनत और लगन लगी है और खुशी भी है। माता-पिता बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !