Saturday , 7 March 2026
Breaking News

श्रीलंका में दित्वाह तूफान के बाद 153 की मौ*त, आपातकाल घोषित

श्रीलंका: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह की वजह से हुई भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 153 लोगों की मौ*त हो चुकी है, जबकि 191 लोग लापता हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया डिवीजन के डायरेक्टर जनरल प्रसन्ना परेरा ने कहा कि पूरे द्वीप पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बीबीसी सिंहला सेवा से उन्होंने इसकी पुष्टि की है। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने बताया कि श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी हैं।

state of emergency declared in Sri Lanka after Cyclone Ditwah

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि श्रीलंका, भारत का सबसे नजदीकी समुद्री पड़ोसी देश है, जो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 80 बचावकर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी हैं। लगभग 27 टन राहत सामग्री एयरलिफ्ट कर कोलंबो भेजी गई है और समुद्र के रास्ते भी भेजी जा रही है, ताकि उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !