ओडिशा: भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती छात्रा की मौ*त हो गई है। शनिवार को बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में इस छात्रा ने एक अध्यापक पर यौ*न उत्पी*ड़न का आरोप लगाते हुए आ*त्मह*त्या की कोशिश की थी। छात्रा को गंभीर हालत में भुवनेश्वर एम्स में भर्ती करवाया गया था। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौ*त पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मामले में प्रिंसिपल गिर*फ्तार:
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को गिर*फ्तार किया था। इस केस में मुख्य अभियुक्त पहले ही गिर*फ्तार किया जा चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स भुवनेश्वर में छात्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने डॉक्टरों और छात्रा के माता-पिता से बातचीत की थी।
परिवार ने लगाए यह आरोपी:
छात्रा के परिवार का आरोप है कि बीते कई महीनों से उसके साथ यौ*न उत्पी*ड़न हो रहा था और उसने इसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया। परिवार का आरोप था कि प्रिंसिपल ने सही समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका कहना था कि कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी ने भी अभियुक्त अध्यापक को बचाने की कोशिश की। इससे पहले, पुलिस ने इस मामले के मुख्य अभियुक्त विभागाध्यक्ष समीर साहू को गिर*फ्तार कर लिया है
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
