Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का पाठ कर प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिये जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

 

 

संविधान दिवस पर आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सिविल लाइन में स्कूली बच्चों को संविधान दिवस, संविधान निर्माण का इतिहास, इसमें उल्लेखित मूल अधिकार, कर्तव्य और नीति निर्देशक तत्वों की संक्षिप्त में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित अधिकारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पठन भी किया।

 

 

 

 

इसके बाद जिला कलेक्टर ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस भी युवा की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 साल या अधिक हो जाएगी, वह अभी अपना नाम मतदाता सूची में लिखवा दे। मतदान महत्वपूर्ण अधिकार है और मतदान के लिये मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर ने रन राजस्थान फोर रजिस्ट्रेशन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Students recited the Preamble on Constitution Day

 

 

इस रैली में शामिल विद्यार्थियों ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान सम्बंधी तख्तियां हाथ में लेकर सिविल लाइन से मुख्य बाजार बजरिया होते हुए अंबेडकर सर्किल होकर मानटाउन गर्ल्स स्कूल पहुंचे।

 

 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी नाथूलाल खटीक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, स्काउट सीओ दिव्या, निर्वाचन विभाग के हनुमान प्रसाद जैन एवं मोहनलाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !