Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सतत विकास लक्ष्य के पैरामीटर्स की सूचना तैयार करवाकर भिजवाएं :- कलेक्टर

एसडीजी की क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई आयोजित

 

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियांवयन एवं प्रगति समीक्षा के लिए समिति की बैठक कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निर्धारित 17 पैरामीटर्स के आधार पर गरीबी को समाप्त कर सभी नागरिकों को एक समान, सुरक्षित एवं उत्कृष्ट जीवन उपलब्ध करवाने के लिए निर्धारित सूचकांकों के अनुसार फ्रेमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

उन्होंने जिले की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं जिले के विकास से संबंधित सूचनाओं की उपलब्धताओ को ध्यान में रखते हुए जिला संकेतक फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही।

 

 

Prepare and send information about the parameters of Sustainable Development Goal - Collector

 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की फ्रेमवर्क 31 दिसंबर तक आवश्यक रूप से तैयार कर भिजवाएं। बैठक में कलेक्टर ने सतत विकास लक्ष्य के संबंध में डीआईएफ की सूचनाएं एवं फ्रेम वर्क के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर जिले की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, सहायक निदेशक सांख्यिकी सतीश सहरिया, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन, रसद अधिकारी और पीआरओ सहित अन्य अधिकारियों ने विचार रखे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !