Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजकीय अवकाश के दिन भी संचालित होंगे उप पंजीयक कार्यालय

जयपुर: वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम सप्ताह में लगातार तीन दिन राजकीय अवकाश होने के बावजूद पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के सभी कार्यालय कार्य दिवसों की भांति खुले रहेगें। शनिवार, रविवार एवं 31 मार्च को राजकीय अवकाश के दिन भी प्रदेश में सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। कलक्टर (मुद्रांक) एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन जयपुर डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

 

Sub registrar offices will operate even on public holidays in jaipur

 

 

इसी कवायद के तहत शनिवार, रविवार एवं 31 मार्च के राजकीय अवकाश को भी सभी उप पंजीयक कार्यालयों को खुला रखा जाएगा जहां कार्य दिवसों की भांति सभी प्रकार के दस्तावेजों को पंजीबद्ध करवाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत 20 से अधिक दस्तावेज पंजीकृत कराने पर मौके पर ही निजी बिल्डर, कॉलोनाइजर या डेवलपर द्वारा एक ही दिन में उसके यहां सुविधा के लिए ऑनसाइट कैम्प आयोजित किये जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ उठाना चाहिए।

 

 

 

इस संबंध में पिछले सप्ताह जयपुर जिले के बिल्डर्स, कॉलोनाइजर्स एवं डवलपर के साथ-साथ स्टाम्प वेन्डर्स की भी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए एक नई पहल की गई है जिसके तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक उप पंजीयक कार्यालय प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक खोला जाएगा।

 

 

 

इसकी शुरुआत शुक्रवार 28 मार्च से की जा रही है। इसके तहत जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित उप पंजीयक कार्यालय जयपुर द्वितीय शुक्रवार 28 मार्च को प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक खुला रहेगा फलस्वरूप आम जनता को रजिस्ट्री इत्यादि करवाने के लिए छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !