नई दिल्ली: नई दिल्ली में जारी 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने मंगलवार को दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पुरुषों की एफ64 जैवलिन थ्रो में पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता है। यह उनका तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड है।
इससे पहले उन्होंने पेरिस 2023 (70.83 मीटर, विश्व रिकॉर्ड) और कोबे 2024 (69.50 मीटर) में स्वर्ण पदक जीते थे। पुरुषों की एफ44 जैवलिन थ्रो में संदीप सिंह सारगर ने 62.82 मीटर के साथ गोल्ड हासिल किया, जबकि उनके साथी संदीप 62.67 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर पर रहे। ब्राजील के एडेनिलसन रोबर्टो ने 62.36 मीटर की दूरी के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी दिन भारत के योगेश कठुनिया ने पुरुषों की एफ56 डिस्कस थ्रो में 42.49 मीटर के थ्रो से सिल्वर मेडल जीता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
