Saturday , 6 July 2024
Breaking News

सुनीता वर्मा और हीरालाल मीना को फिर से भेजा गया 3 दिन के रिमांड पर

जिला मुख्यालय पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करवाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं इस मामले में एक के बाद एक परतें खुलती चली जा रही हैं।
पूर्व में जहां इस मामले का कनेक्शन सीधे तौर पर भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा से जुड़ा हुआ माना जा रहा था। वहीं इस मामले में आरोपी बनाई गई पूजा उर्फ पूनम चौधरी कांग्रेस सेवादल के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निकली। जिससे कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही पार्टियों में इस मामले को लेकर उथल-पुथल मच गई है। वही इस घिनौने कार्य में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों का ही गठबंधन नजर आ रहा है।

Sunita Verma Hiralal Meena sent back remand raping case minor

इस मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत दिनों जहां सुनीता वर्मा उसके साथी हीरालाल, जिला उद्योग केंद्र के लिपिक संदीप शर्मा तथा कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्योराम मीणा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वही अब तक इस मामले में आरोपी पूजा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन पूजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में अभी कुछ और चेहरों के बेनकाब होने की आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में गहनता के साथ अनुसंधान में जुटी है।
इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 4 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनमें पूर्व भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, उसका साथी हीरालाल, जिला उद्योग केंद्र का लिपिकर संदीप शर्मा, तथा चौथा आरोपी कलेक्ट्रेट का श्योराम मीणा है। वही आज एक बार फिर से आरोपी सुनीता वर्मा तथा हीरालाल को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर दोबारा सौंपा गया है। साथ ही श्योराम मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी सुनीता वर्मा और हीरालाल को विगत 26 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। उसके पश्चात 27 सितम्बर को न्यायालय में पेश किया गया। तभी से आरोपी वर्मा तथा हीरालाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

 

यह भी पढ़े : – भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगी कई परतें, कलेक्टर कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगी कई परतें, कलेक्टर कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :- सुनीता वर्मा तीन दिन के रिमांड पर

सुनीता वर्मा तीन दिन के रिमांड पर

 

यह भी पढ़े :- नाबालिग से रेप करवाने का मामला | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया सुनीता को

नाबालिग से रेप करवाने का मामला | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया सुनीता को

यह भी पढ़े :- भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता को किया गिरफ्तार

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता को किया गिरफ्तार

 

यह भी पढ़े :- नाबालिग के साथ रेप कराने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

नाबालिग के साथ रेप कराने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान …

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा       डॉ. …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version