Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बुलडोजर कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली: बुलडोजर जस्टिस के चलन पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सख्त टिप्पणियां कीं और देशभर में संपत्तियों को ढहाने के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की दो सदस्यीय बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की है।

Supreme Court guidelines issued for bulldozer action

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कुछ दिशानिर्देशों का पालन होना चाहिए:

  • किसी भी ढांचे को ढहाने से पहले स्थानीय नगर निगम कानूनों के अनुसार या फिर कम से कम 15 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है। इनमें से जो भी अवधि ज्यादा होगी, वो मान्य रहेगी।
  • नोटिस किसी रजिस्टर्ड अधिकारी के हवाले से ही जारी होना चाहिए और इसे संबंधित संपत्ति पर भी चिपकाना अनिवार्य है। नोटिस में संपत्ति ढहाने के कारण को विस्तार में बताना जरूरी होगा।
  • पुरानी तारीख में नोटिस जारी करने से जुड़ी किसी भी शिकायत से बचने के लिए, संपत्ति के मालिक/या कब्जा करने वालों को नोटिस देने के फौरन बाद ही जिला कलेक्टर को सूचित करना होगा।
  • आज से तीन महीने के अंदर हर नगर निगम या स्थानीय निकाय को एक डिजिटल पोर्टल बनाना होगा, जिसपर सर्विस, नोटिस चिपकाने, जवाब और आदेश से जुड़ी हर जानकारी अपलोड की जाएगी।
  • अधिकारियों को उस व्यक्ति की शिकायतें भी सुननी होंगी, जिसकी संपत्ति पर कार्रवाई होनी है। इस मुलाकात को रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा।
  • याची को संपत्ति ढहाने के आदेश के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मौका मिलना चाहिए।
  • संपत्ति ढहाने का आदेश डिजिटल पोर्टल पर डालना अनिवार्य है।
  • संपत्ति के मालिक को आदेश पारित होने के 15 दिनों के भीतर अवैध ढांचा खुद हटाने या गिराने का मौका मिलना चाहिए। लेकिन ये उसी स्थिति में होना चाहिए, जब आदेश पर रोक न लगी हो।
  • संपत्ति ढहाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी।
  • ऊपर दिए किसी भी दिशानिर्देश का उल्लंघन अवमानना माना जाएगा। अगर संपत्ति ढहाने की कार्रवाई को इन निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्हें निजी खर्च से संपत्ति दोबारा बनवानी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !