Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सुरेश रैना ने भी धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

सुरेश रैना ने भी धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

 

Suresh Raina also retired from international cricket along with Dhoni

दुनियाभर की नज़रे शनिवार शाम उस इंस्टाग्राम पोस्ट पर जाकर टिक गईं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। लेकिन ठीक इसी पोस्ट के बाद सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि वो भी इस सफ़र में धोनी के साथ हैं। यानी उन्होंने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

 

इस घोषणा के बाद से ही उनके चाहने वाले उनके अब तक के सुनहरे सफ़र को याद कर रहे हैं और आगे के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ये यादें और शुभकामनाएं इतनी तेज़ी से आ रही हैं कि कुछ ही देर में महेंद्र सिंह धोनी ट्वीटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड करने लगे। रैना भी देखते ही देखते ट्रेंड में ऊपर चढ़ गए।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के लिए ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, “हर क्रिकेटर को एक दिन अपना सफर ख़त्म करना होता है। लेकिन जिसे आप इतने क़रीब से जानते हैं वो ये फैसला ले तो आप ज़्यादा इमोशनल महसूस करते हैं। जो आपने देश के लिए किया वो हमेशा सबके दिलों में रहेगा”।

विराट ने साथ ही ये भी लिखा, “दुनिया ने आपकी कामयाबी देखी, मैंने आपको देखा”।

 

धोनी के संन्यास पर बीसीसीआई ने भी बयान जारी किया। बीसीसीआई ने कहा, “धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान थे। धोनी दुनिया के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम टेस्ट में नंबर 1 बनी।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी कहा कि धोनी की कप्तानी में देश ने वर्ल्ड कप जीता। “धोनी का संन्यास एक युग का अंत है और धोनी जैसी नेतृत्व क्षमता किसी में नहीं”।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि “महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट में तुमने बहुत बड़ा योगदान दिया। 2011 का विश्व वर्ल्ड कप साथ जीतना मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी याद है। दूसरी पारी के लिए तुम्हें और तुम्हारे परिवार को शुभकामनाएं”।

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अश्विन ने ट्वीट किया है कि “लीजेंड हमेशा की तरह अपने ही स्टाइल में रिटायर होते हैं। भाई आपने देश को सबकुछ दिया। चैंपियंस ट्रॉफी की खुशी, 2011 विश्व कप और चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत हमेशा मेरी यादों में बनी रहेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ अपनी कुछ ख़ास तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि “महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक है” साथ ही उन्होंने अपने करियर में धोनी को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “धोनी ने अपने अनोखे स्टाइल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले वक़्त में भी भारतीय क्रिकेट को मज़बूत करने में सहयोग देते रहेंगे। भविष्य के लिए शुभकामनाएं”।

आख़िर में अमित शाह ने लिखा, “दुनिया हेलिकॉप्टर शॉट्स मिस करेगी, माही!”।

वहीं धोनी के गृह राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तो बीसीसीआई से मांग कर डाली कि “माहि का रांची में एक फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी मेज़बानी पूरा झारखंड करेगा”।

 

लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला ने लिखा कि “सुरेश रैना और एमएस धोनी की जोड़ी ने मैदान में अनेकों यादगार पारियां खेलीं हैं। आप दोनों नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। मेरा विश्वास है कि नई पारी में अब आप खेल प्रतिभाएं तराशने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे”।

 

लेख पत्रकार और स्तंभकार अयाज़ मेमन ने कहा कि धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ एक युग ख़त्म हो रहा है। अयाज़ मेमन ने कहा कि हालांकि धोनी आईपीएल 2020 खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, “नील रंग में अविस्मरणीय। पीले रंग में मिलते हैं”।

दूरदर्शन नेशनल के ट्वीटर अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ धोनी की चार अलग-अलग तस्वीरें डाली गईं और लिखा गया, “थैंक यू मिस्टर कूल!!”।

स्टार स्प्रिंटर दुती चंद ने भी धोनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मेरे फेवरेट और मेरी प्रेरणा, ऑल द बेस्ट, आप जो भी करेंगे उसमें रॉक ही करेंगे”।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !