जयपुर: जयपुर जिले के चौमूं में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार एसयूवी ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मा*र दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौ*त हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्थान पुलिस ने पीटीआई को बताया कि यह हा*दसा रामपुरा पुलिया के पास हुआ, जब पीड़ित खाटू श्यामजी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि 6 लोगों को चौमूं सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद में उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौ*त हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
