Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सीरिया में हो रहे बच्चों के नरसंहार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सीरिया में हो रहे बच्चों के नरसंहार के विरोध में सीरिया के राजदूत को तलब करने एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इसका विरोध दर्ज करवाने की मांग करते हुए विभिन्न संगठनों ने मलारना डूंगर में उप जिला कलेक्टर को राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Syrian Child Bomb Attack Protest prime minister india PMO Narendra Modi Syria bleeding Children Sushma Swaraj
ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मध्य पूर्व के देश सीरिया में सत्ता हथियाने एवं वर्चस्व की लड़ाई में सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर असद के समर्थकों, कुर्द विद्रोहियों, रूस, ईरान, अमेरिका और इजरायल की सेनाओं के मध्य संघर्ष की वजह से सीरिया के आम लोगों की जिंदगी नर्क बन गई है। इस पर सबसे अफसोसनाक बात यह है कि बशर असद के समर्थन में रूस की सेना ने सीरिया के गौता प्रांत में भयंकर बमबारी की जिसमें सैंकड़ों की संख्या में मासूम बच्चे मारे गए। रूसी सेना द्वारा युद्ध के उसूलों को ताक में रखते हुए अस्पतालों को निशाना बना कर हमले किए गए जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिक तथा मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन सबके बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ और दुनिया के शांतिप्रिय देशों की चुप्पी शर्मनाक है।
इस मौके पर उन्होंने विभिन्न मांग करते हुए बताया कि भारत में सीरिया के राजदूत को तुरंत तलब कर यह मांग की जाए कि सीरिया में निर्दोष नागरिकों और बच्चों का नरसंहार बंद किया जाए। अगर ऐसा न हो सके तो भारत में सीरिया की एम्बेसी को बंद कर दिया जाए। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के निर्दोष बच्चों के नरसंहार का मुद्दा उठाए। विदेश मंत्रालय द्वारा घौता नरसंहार के विरोध में बयान जारी किया जाए। संसद में सीरिया क्राइसिस पर चर्चा करवाई जाए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद, जमाते इस्लामी हिंद के मेम्बर मुहम्मद सलीम बैग, एसडीपीआई के महासचिव जफर अमीन, हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव अशरफ खान, शादाब खान दानिश तय्यब, सालार खान, सलमान खान, आकिब खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !