Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावपेच

सेलू गांव में आयोजित हुए कुश्ती दंगल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने फीता काटकर किया।

Wrestling controversy shows wrestlers Kusti Sawai Madhopur Village
इससे पूर्व शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों का ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह को अबरार ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन दुखी हो चुका है। इसलिए आगामी समय में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता के सुख-दुःख में जब भी जरूरत पडेगी वे हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे।
दंगल के शुभारंभ समारोह में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, पूर्व प्रधान हाबु लाल मीणा, सरपंच शहाबुदीन, अजीजुदीन, सिकंदर खान, डायरेक्टर सलीम नज्जा, सरपंच बंशी लाल मीणा, इशाद व जलालुदीन पहलवान सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !