Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अदालत ने तहव्वुर राना को 18 दिन की कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली की एक विशेष अदालत के आदेश के बाद 26/11 मुंबई ह*मलों के अभियुक्त तहव्वुर राना को हिरा*सत में ले लिया है। अमेरिका से प्रत्यर्पित तहव्वुर राना को एजेंसी ने गुरुवार को पटियाला हाउस में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

tahawwur rana mumbai delhi NIA News update 11 April 25

अदालत ने तहव्वुर राना को 18 दिन की कस्टडी में भेजा है। एनआईए ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि अदालत के आदेश पर एजेंसी ने तहव्वुर राना की कस्टडी ले ली है। एनआईए के अनुसार 18 दिन की कस्टडी के दौरान तहव्वुर राना से 2008 मुंबई ह*मलों के पीछे की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस ह*मले में 166 लोगों की मौ*त हुई थी और 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तहव्वुर हुसैन राना के वकील पीयूष सचदेवा ने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि एनआईए ने 20 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी और काफी विचार-विमर्श के बाद अदालत ने जांच के लिए 18 दिन की कस्टडी दी है। अगर एनआईए को और समय चाहिए होगा तो वे आवेदन करेंगे। तहव्वुर राना के वकील ने आगे बताया कि कोर्ट ने ये निर्देश दिया है कि कस्टडी में लेने से पहले और अगली तारीख पर पेश किए जाने से पहले भी उनकी पूरी मेडिकल जांच होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !